मालदा : डेढ़ करोड़ से बनेगा 150 मीटर लंबा पुल, मंत्री ने भागीरथी नदी पर पुल का किया शिलान्यास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंगलिश बाजार ब्लॉक के काजीग्राम ग्राम पंचायत इलाके में भागीरथी नदी पर पक्का पुल बनने जा रहा है. गुरुवार को उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने पुल बनने की जगह का मुआयना किया और पुल का शिलान्यास किया. उनके साथ इलाके के विधायक निहार घोष और पंचायत व […]
विज्ञापन
मालदा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंगलिश बाजार ब्लॉक के काजीग्राम ग्राम पंचायत इलाके में भागीरथी नदी पर पक्का पुल बनने जा रहा है. गुरुवार को उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने पुल बनने की जगह का मुआयना किया और पुल का शिलान्यास किया.
विज्ञापन
उनके साथ इलाके के विधायक निहार घोष और पंचायत व प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. करीब डेढ़ सौ मीटर लंबा यह पक्का पुल डेढ़ की करोड़ की लागत से बनेगा.
इस मौके पर तृणमूल विधायक ने कहा कि 34 साल के वाम शासन में यहां पुल नहीं बन पाया. आज भी लोगों को जान जोखिम में डालकर बांस के अस्थायी पुल से आवाजाही करनी पड़ती है.
इलाके के लोग काफी दिनों से पक्के पुल की मांग कर रहे थे. इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया और उन्होंने यहां पर पुल बनाने का निर्देश दिया.
उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने कहा कि जिला प्रशासन को तेजी से काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है. यह पुल बनने से इलाके के लोगों को काफी सुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन