कोलकाता : मोदी की सभा दो को, जोर-शोर से हो रही तैयारी, अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए प्रचार में जुटी भाजपा

कोलकाता : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो फरवरी को पहलीजनसभा उत्तर 24 परगना जिले के श्रीधाम ठाकुरनगर में होनेवाली है. प्रधानमंत्री की इस सभा के अब मात्र 72 घंटे रह गये हैं. ऐसे में इसे लेकर प्रशासन और प्रदेश भाजपा जोरशोर से तैयारी कर रही है. एक […]
कोलकाता : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो फरवरी को पहलीजनसभा उत्तर 24 परगना जिले के श्रीधाम ठाकुरनगर में होनेवाली है. प्रधानमंत्री की इस सभा के अब मात्र 72 घंटे रह गये हैं. ऐसे में इसे लेकर प्रशासन और प्रदेश भाजपा जोरशोर से तैयारी कर रही है.
एक ओर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं, तो दूसरी ओर प्रदेश भाजपा हर पहलुओं पर नजर रख रही है. मालूम हो कि पिछले साल जुलाई में पश्चिम मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान ही पंडाल का एक हिस्सा टूट गया था, जिसमें करीब 90 लोग जख्मी हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




