कोलकाता : बंगाल समिट में भाग लेगा चीनी प्रतिनिधिमंडल : झा लियो
Updated at : 29 Jan 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : चीन के नवनियुक्त कौंसुल जनरल झा लियो ने कहा कि चीन के यूनान प्रांत के वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में 14-15 सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल अगले माह 7-8 फरवरी को कोलकाता में प्रस्तावित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) में हिस्सा लेगा. यह डेपुटी गर्वनर स्तर का प्रतिनिधिमंडल होगा. इससे पश्चिम बंगाल और चीनी प्रांत […]
विज्ञापन
कोलकाता : चीन के नवनियुक्त कौंसुल जनरल झा लियो ने कहा कि चीन के यूनान प्रांत के वाइस चेयरमैन के नेतृत्व में 14-15 सदस्यीय चीनी प्रतिनिधिमंडल अगले माह 7-8 फरवरी को कोलकाता में प्रस्तावित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) में हिस्सा लेगा. यह डेपुटी गर्वनर स्तर का प्रतिनिधिमंडल होगा.
इससे पश्चिम बंगाल और चीनी प्रांत के बीच व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे. श्री लियो ने ये बातें चीनी नववर्ष व उनके स्वागत में आयोजित समारोह के दौरान कहीं. श्री लियो ने मा झानवु की जगह कोलकाता में चीन के कौंसुल जनरल का पदभार ग्रहण किया. वह देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ का काम-काज देखेंगे.
उन्होंने चीन के प्रांतों व भारत के राज्यों के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि चीनी नेतृत्व भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहा है. कोलकाता में चीन के पांचवें कांसुल जनरल श्री लियो ने कहा कि वह मुख्यत: आठ क्षेत्रों : संस्कृति, शिक्षा और भाषा, खेल, पर्यावरण, पर्यटन, अर्थनीति, युवा व मीडिया पर कार्य करेंगे तथा भारत के पांचों राज्यों के साथ चीन के प्रांतों के बीच पारस्परिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और चीन का यूनान प्रांत तथा कोलकाता व कुमिंग एक समान हैं. वह अपने कार्यकाल के दौरान चीनी प्रांतों व इन पांच राज्यों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने पर जोर देंगे.
वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि चीनी प्रांत भारत के इन राज्यों के साथ संबंध मजबूत करना चाहता है. उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे तथा लंबित समझौता पत्र के हस्ताक्षर की प्रक्रिया को त्वरित करेंगे. हालांकि श्री लियो ने कहा कि अभी तक पश्चिम बंगाल की मुख्यंमत्री से मुलाकात के लिए उन्होंने समय नहीं मांगा है, लेकिन शीघ्र ही इस बाबत वह पहल करेंगे.
उन्होंने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में चीनी प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने का खुलासा करने के साथ ही भारतीय निवेशकों से यूूनान में जून माह में प्रस्तावित एशिया एक्सो में हिस्सा लेने का आह्वान किया. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडेय, सांसद सुखेंदु शेखर राय, नद्दीमुल हक सहित अन्य गणमान्य नेे भी भारत और चीन के बीच आपसी संबंध मजूबत करने पर जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




