कोलकाता : जंगलों में लगाये जायेंगे नाइट विजन कैमरे
Updated at : 25 Jan 2019 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य के जंगली इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे लगाने का फैसला किया है, ताकि जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके. हालांकि, वन विभाग ने जंगलों में निगरानी के लिए वन कर्मी नियुक्त किये हैं, लेकिन कहा जाता है कि खुली आंख से भी कई […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य के जंगली इलाकों में निगरानी बढ़ाने के लिए वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे लगाने का फैसला किया है, ताकि जंगल के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सके. हालांकि, वन विभाग ने जंगलों में निगरानी के लिए वन कर्मी नियुक्त किये हैं, लेकिन कहा जाता है कि खुली आंख से भी कई बार जो चीजें नहीं दिखायी देती हैं, कैमरा उन्हें आसानी से देख लेता है.
दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च क्षमतावाले नाइट विजन डिवाइस का उपयोग किया जा रहा है. अलीपुरद्वार जिले के जलदापाड़ा नेशनल पार्क के पास कई ऐसे चाय बागान हैं, जहां अक्सर हाथी और चीते देखे जाते हैं. इन इलाकों में अब नाइट विजन कैमरे लगाये जायेंगे. इसे लेकर जिलाधिकारी सुभांजन दास ने डुआर्स, बक्सा और जलदापाड़ा के वन अधिकारियों के साथ बैठक की है. बैठक में राज्य सरकार को डुआर्स के जंगलों में नाइट विजन कैमरा लगाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया.
वन अधिकारी ने बताया कि जंगल में 360 डिग्री घूमनेवाले कैमरे लगाये जायेंगे, जो लगातार जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. वन विभाग ने जलदापाड़ा नेशनल पार्क से सटे चाय बागान में करीबन आठ कैमरे लगाये हैं. हाल ही में चाय बागान में चीते ने तीन बच्चों की जान ले ली. हालांकि पिछले आठ दिनों में कोई इंसान, चीते का शिकार नहीं बना है. फिर भी इलाके में चीते का आतंक है. वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि कैमरे से जानवरों के साथ-साथ लकड़ी तस्करों पर भी नजर रखी जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




