विराट कवि सम्मेलन की मेजबानी करेगा कीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2019 2:20 AM

विज्ञापन

कोलकाता : भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) व कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (किस) की ओर से 39वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ पोएट्स (डब्ल्यूसीपी) का आयोजन किया जायेगा. इस कवि सम्मेलन में लगभग 100 देशों के 500 से अधिक कवि, लेखक व नोबेल पुरस्कार भाग लेंगे. इसके अलावा पूरे देश से 2000 लेखक […]

विज्ञापन
कोलकाता : भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) व कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (किस) की ओर से 39वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ पोएट्स (डब्ल्यूसीपी) का आयोजन किया जायेगा. इस कवि सम्मेलन में लगभग 100 देशों के 500 से अधिक कवि, लेखक व नोबेल पुरस्कार भाग लेंगे.
इसके अलावा पूरे देश से 2000 लेखक व कवि, भुवनेश्वर से भी लगभग 2,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे. यह जानकारी रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कीट, किस के संस्थापक व 39वें डब्ल्यूसीपी के अध्यक्ष प्रो. अच्युत सामंत ने दी.
उन्होंने बताया कि यूनेस्को एफिलियेटेड बॉडी, वर्ल्ड एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड कल्चर (डब्ल्यूएएसी) के तत्वावधान में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ पोएट्स कार्यरत है. डब्ल्यूएएसी 50 साल पुराना संस्थान है, जिसने अब तक 38 डब्ल्यूसीपी का संचालन किया है.
यह तीसरी बार है जब, वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ पोएट्स (डब्ल्यूसीपी) का आयोजन भारत में हो रहा है. इस समारोह का उद्घाटन 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जन्मवार्षिकी के मौके पर किया जायेगा.
कोणार्क में पर्यटन पर कविताओं का एक सत्र व पुरी में आध्यात्मिक कविताओं का एक सत्र आयोजित किया जायेगा. देश-विदेश से आये लोगों के बीच ओडिशा के पर्यटन व संस्कृति को प्रमोट करने के लिए यह सत्र आयोजित किया जायेगा. प्रो. सामंत ने बताया कि कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (कीट) व कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (किस) अब डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में सक्रिय हैं.
दोनों ही संस्थान भारत के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों के रूप में लोकप्रिय हैं. काफी कम समय में ही इस यूनिवर्सिटी ने विश्व की बेल्ट यूनिवर्सिटी के बीच अपना स्थान बना लिया है. कीट ने क्यूएस ब्रिक्स वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर 2018 में भी अपना स्थान बना लिया है.
प्रो. सामंत ने बताया कि इन संस्थानों में अभी 27,500 आदिवासी बच्चे शिक्षा ले रहे हैं. केजी से लेकर पीजी स्तर तक दोनों संस्थान गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, ताकि युवाओं का ऑल राउंड डवलपमेंट किया जा सके. उनके संस्थान के छात्र खेल व अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रहते हैं. यहां बच्चों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है.
संस्थान में एक मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है, यही कारण है कि पिछले 10 सालों में यहां राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के कई सेमिनार, वर्कशॉप व सम्मेलन आयोजित किये जाते हैं. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कीट व किस संस्थान, भुवनेश्वर द्वारा 39वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ पोएट्स (डब्ल्यूसीपी) का आयोजन किया जा रहा है.
इसमें पूरे विश्व के कवि, लेखक व साहित्य से जुड़े बुद्धिजीवी भाग लेंगे. इससे न केवल नये विचारों व सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा बल्कि राज्य व बंगाल के साहित्य व संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा. यह सम्मेलन 6 अक्तूबर तक चलेगा. इस महासम्मेलन में ओडिशा सरकार के अलावा भारत सरकार का संस्कृति विभाग भी सहयोग करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola