कोलकाता : डेढ़ करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : वेबसाइट पर पुरस्कार देने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सागर दास बताया गया है. उसे महानगर के बेहला इलाके से दबोचा गया. सूत्रों अनुसार आरोपी लोगों को पुरस्कार जीतने का झांसा देता था. उसकी बातों पर आते ही […]
विज्ञापन
कोलकाता : वेबसाइट पर पुरस्कार देने का झांसा देकर लोगों को ठगने के आरोपी को मुंबई पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सागर दास बताया गया है. उसे महानगर के बेहला इलाके से दबोचा गया. सूत्रों अनुसार आरोपी लोगों को पुरस्कार जीतने का झांसा देता था. उसकी बातों पर आते ही लोगों से पुरस्कार पहुंचाने के लिए फीस मांगता था. विभिन्न उपहारों के लिए फीस की राशि अलग-अलग तय रहती थी.
आरोपी को रुपये देने के बाद लोगों को ठगे जाने का पता चलता था. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोगों से पुरस्कार देने के नाम पर करीब 1.40 करोड़ रुपये ठग लिये. ज्यादातर पीड़ित मुंबई के हैं. मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही थी. आरोपी का पता चलते ही स्थानीय पुलिस के सहयोग के उसे गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन