‘मासिक धर्म’ व स्वच्छता पर जागरूकता फैलायेगा ‘आधरा माधुरी’

– शनिवार को रवींद्र सदन में नृत्य नाटिका का होगा मंचन कोलकाता : आदिवासी व पिछड़े वर्ग की महिलाओं व मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संचिता डांस फाउंडेशन तथा एर्टेमिस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रवींद्र सदन में नृत्य नाटिका ‘आधरा माधुरी’ का मंचन किया जायेगा. […]
– शनिवार को रवींद्र सदन में नृत्य नाटिका का होगा मंचन
कोलकाता : आदिवासी व पिछड़े वर्ग की महिलाओं व मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संचिता डांस फाउंडेशन तथा एर्टेमिस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को रवींद्र सदन में नृत्य नाटिका ‘आधरा माधुरी’ का मंचन किया जायेगा. गुरुदेव रवींद्रनाथ की नृत्य नाटिका पर आधारित ‘आधरा माधुरी’ में आदिवासी व पिछड़े वर्ग के कलाकारों के साथ-साथ कुल 30 डांसर हिस्सा लेंगे.
दीपंजन बक्शी सह निर्देशित नृत्य नाटिका में ओडिशी गुरु संचिता भट्टाचार्य टैगोर अपनी 25 महिला नृत्यांगना के साथ ‘श्यामा’ की भूमिका में नजर आयेंगी. गुरु संचिता भट्टाचार्य ने शुक्रवार को यहां बताया कि पूरी नृत्य नाटिका ओडिशी व भरतनाट्यम स्टाइल पर आधारित होगा.
महिला कलाकार नृत्य व सात पुरुष कलाकार : अनिर्वाण घोष, तमानाश मंडल तथा सौम्यजीत अधिकारी आदि अभिनय करते दिखायी देंगे. गुरु संचिता भट्टाचार्य ने बताया कि समाज में मासिक धर्म को अभी भी लज्जा व शर्म के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह कोई शर्म की या अपराध की बात नहीं है.
आदिवासी युवती हो या स्कूल जाने वाली छात्राएं, ये भविष्य की मां हैं. उनके स्वास्थ्य से ही एक स्वस्थ भारत का निर्माण होगा. यह उनका अधिकार है कि उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं मिले और उन्हें उनका अधिकार मिले. केवल स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती हैं.
मासिक धर्म व स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए उन लोगों ने नृत्य नाटिका को माध्यम बनाया है,ताकि आम लोगों में इसका संदेश जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




