कोलकाता : 29 को अलीपुरद्वार में खुलेगा पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : राज्य में एक और पाेस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) खाेला जायेगा. यह पीओपीएसके उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित अलीपुरद्वार कोर्ट डाकघर, बक्सा फीडर रोड, दमकल के पास, अलीपुरद्वार में खोला जायेगा. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विभूति भूषण कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है. […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में एक और पाेस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) खाेला जायेगा. यह पीओपीएसके उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में स्थित अलीपुरद्वार कोर्ट डाकघर, बक्सा फीडर रोड, दमकल के पास, अलीपुरद्वार में खोला जायेगा. यह जानकारी क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विभूति भूषण कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है.
बताया गया है कि 29 दिसंबर को अलीपुरद्वार कोर्ट डाकघर में पीओपीएसके का उद्घाटन किया जायेगा. इस पीओपीएसके में 26 दिसंबर 2018 को अपराह्न 3.30 बजे से अप्वायंटमेंट लिया जा सकेगा.
28 दिसंबर को पांच व 29 दिसंबर को 10 पासपोर्ट आवेदन और 31 दिसंबर से रोजाना 40 पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. साथ ही बताया गया है कि आवेदन के लिए आवेदकों को ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से पासपोर्ट शुल्क का भुगतान करना होगा.
यहां केवल उन आवेदकों के आवेदन पत्र की स्वीकार किये जायेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अप्वायंटमेंट लिया है.
वॉक इन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे. आवेदकों को अपने साथ पहचान पत्र, पता व जन्म तिथि के प्रमाण संबंधी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन संदर्भ संख्या (एआरएन) शीट लाने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola