कोलकाता : ढाका से कोलकाता आ रहा विमान लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2018 3:13 PM
कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह विमान लैंडिंग के दौरान ही अचानक एक पक्षी टकरा गया. पायलट की सूझबूझ व तत्परता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. सभी यात्री बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक, यूएस बांग्ला एयरलाइंस की फ्लाईट बीएस201 ढाका से कोलकाता आ रही थी. कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद […]
कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह विमान लैंडिंग के दौरान ही अचानक एक पक्षी टकरा गया. पायलट की सूझबूझ व तत्परता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. सभी यात्री बाल-बाल बच गये.
जानकारी के मुताबिक, यूएस बांग्ला एयरलाइंस की फ्लाईट बीएस201 ढाका से कोलकाता आ रही थी. कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद लैंडिंग के समय ही अचानक पायलट को एहसास हुआ कि विमान से पक्षी टकराया है. पायलट ने बेहद सावधानीपूर्वक विमान को सुरक्षित लैंड कराया.
विमान से सभी यात्रियों को उतारा गया. एयरक्राफ्ट के अभियंताओं ने जब विमान की जांच की, तो पक्षी के विमान से टकराने की पुष्टि हुई. विमान को जांच के लिए भेज दिया गया. जांच-परीक्षण के बाद ही उसे रवाना किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










