हावड़ा : हावड़ा में नकली चेक मामला, सीआइडी ने आरोपियों को हिरासत में लिया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हावड़ा : नकली चेक जमा करने आैर बैंक से फरजी तरीके से रुपये निकालने के आरोप में गिरफ्तार 10 आरोपियों को सीआइडी ने अपने हिरासत में ले लिया. सीआइडी अधिकारी अब इन आरोपियों से पूछताछ करेगी. हावड़ा सिटी पुलिस सीआइडी को इस मामले में मदद करेगी. रविवार सीआइडी की एक टीम हावड़ा पहुंची आैर सभी […]
विज्ञापन
हावड़ा : नकली चेक जमा करने आैर बैंक से फरजी तरीके से रुपये ��िकालने के आरोप में गिरफ्तार 10 आरोपियों को सीआइडी ने अपने हिरासत में ले लिया. सीआइडी अधिकारी अब इन आरोपियों से पूछताछ करेगी. हावड़ा सिटी पुलिस सीआइडी को इस मामले में मदद करेगी. रविवार सीआइडी की एक टीम हावड़ा पहुंची आैर सभी आरोपियों को लेकर भवानी भवन रवाना हो गयी.
मालूम रहे कि पिछले दिनों सलकिया के केनरा बैंक में अनीश ठाकुर नामक एक युवक ने चेक जमा किया गया. जांच पड़ताल में पता चला कि चेक नकली है. बैंक मैनेजर ने गोलाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी. अनीश को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस को मालूम ही नहीं था कि इसके पीछे बहुत बड़ा रैकेट है. एक-एक करके बिहार, झारखंड आैर कोलकाता के विभिन्न जगहों से छापामारी करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस का दावा है कि इस रैकेट ने अब तक करीब 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है. अभी भी इस रैकेट के किंगपिन पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है. जल्द ही बाकी आरोपी गिरफ्तार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन