सीएम ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के आंदोलन को बताया औचित्यहीन, बीएमसीएच में वसूली राशि लौटाने का निर्देश

Updated at : 01 Dec 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के आंदोलन को बताया औचित्यहीन, बीएमसीएच में वसूली राशि लौटाने का निर्देश

केंद्र की आलोचना बर्दवान/ पानागढ़. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालना अघोरनाथ स्टेडियम में आयोजित सभा से बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल (बीएमसीएच) के मरीजों से ब्लड बैंक प्रॉसेसिंग चार्ज मद में वसूली राशि को वापस लौटाने का आदेश दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक सुदीप धीवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया […]

विज्ञापन
केंद्र की आलोचना
बर्दवान/ पानागढ़. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालना अघोरनाथ स्टेडियम में आयोजित सभा से बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल (बीएमसीएच) के मरीजों से ब्लड बैंक प्रॉसेसिंग चार्ज मद में वसूली राशि को वापस लौटाने का आदेश दिया है. अस्पताल प्रबंधन ने ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक सुदीप धीवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग ने भी कैफियत मांगी है.
शुक्रवार को कालना में आयोजित सभा से मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बिना शुल्क पर इलाज कराने का सुविधा उपलब्ध है. उन्हें शिकायत मिली है कि ब्लड बैंक में पैसा लिया गया है. जिसने पैसा लिया है, वह खुद लौटायेगा. स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिये हैं. वहीं, संयुक्त सचिव (ब्लड सेफ्टी) सपन सरकार ने बताया कि यह दुखद घटना है. वर्ष 2015 से जारी नियम को अचानक बर्दवान अस्पताल प्रबंधन ने बदल दिया.
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अवैध शराब बिक्री तथा अवैध बालू खनन को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया. उन्होंने राज्य सरकार कर्मचारियों के आंदोलन पर रोष प्रकट किया. उन्होंने नोटबंदी व मूल्यवृद्धि के मुद्दे पर केंद्र की निंदा की. मौके पर मंत्री अरूप विश्वास, सपन देवनाथ, मलय घटक, विधायक रवि रंजन चटर्जी, जिलाशासक अनुराग श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक भास्कर मुखर्जी आदि उपस्थित थे.
सीएम का कार्यक्रम बदला
खड़गपुर. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दौरे के कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है. वह दो दिन जिले में रुकेंगी. इसकी घोषणा तृणमूल जिलाध्यक्ष अजीत माइती ने शुक्रवार को की. जिला परिषद भवन में आयोजित प्रेस मीट में उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को सीएम दोपहर 2.30 बजे केशियारी में प्रशासनिक सभा को संबोधित करेंगी.
पहले यह एक बजे होने की घोषणा की गयी थी. केशियारी की सभा के बाद मुख्यमंत्री मेदिनीपुर लौट आयेंगी और स्थानीय परिसदन में विश्राम करेंगी. दूसरे दिन वह जिला परिषद भवन में प्रशासनिक बैठक को संबोधित करेंगी. श्री माइती ने इस बात को गलत बताया कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव की वजह से आनन-फानन केशियारी में सभा की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola