सियालदह-लालगोला यात्री ट्रेन के महिला कम्पार्टमेंट में आग

Updated:
विज्ञापन

धुबुलिया: पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में एक यात्री ट्रेन की दो बोगियों में आग लगगयी. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सियालदह जाने वाली लालगोला ट्रेन जब धुबुलिया पहुंच रही थी, तो महिला और विक्रेता बोगियों में आग की लपटें देखीगयीं. उन्होंने बताया कि यात्रियों […]

विज्ञापन

धुबुलिया: पश्चिम बंगाल के नदिया जिला में एक यात्री ट्रेन की दो बोगियों में आग लगगयी. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सियालदह जाने वाली लालगोला ट्रेन जब धुबुलिया पहुंच रही थी, तो महिला और विक्रेता बोगियों में आग की लपटें देखीगयीं.

उन्होंने बताया कि यात्रियों ने फौरन चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया. यह घटना धुबुलिया रेलवे स्टेशन के नजदीक शांतिनगर में पूर्वाह्न करीब 11:55बजे की है.

उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भय की वजह से महिलाओं समेत कुछ यात्री ट्रेन से कूद गये, जिससे उन्हें मामूली चोटें आयीहैं.

हालांकि उस वक्त ट्रेन धीमी गति से चल रही थी. सूत्रों ने बताया कि कृष्णानगर से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola