बेरहम हुआ बेटा, पिता को पीटा, पिता का आरोप, रुपये लेकर खेलता है जुआ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता. पैसा नहीं देने पर अपने पिता से पीटने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया गया है. घटना विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक के तीन नंबर वाटर टैंक इलाके में घटी. गिरफ्तार बेटे का नाम तन्मय मंडल (22) है और पिता का नाम विद्युत मंडल. पुलिस के मुताबिक, तन्मय, नदिया के हरिनघाटा के केष्टोडांगा में […]

विज्ञापन
कोलकाता. पैसा नहीं देने पर अपने पिता से पीटने के आरोप में बेटे को गिरफ्तार किया गया है. घटना विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत साल्टलेक के तीन नंबर वाटर टैंक इलाके में घटी. गिरफ्तार बेटे का नाम तन्मय मंडल (22) है और पिता का नाम विद्युत मंडल.
पुलिस के मुताबिक, तन्मय, नदिया के हरिनघाटा के केष्टोडांगा में रहता है.
जबकि उसके पिता विद्युत मंडल मानिकतल्ला के एक नंबर श्रीकृष्णा कालोनी में रहते हैं. उनका पैतृक निवास स्थान हरिणघाटा में ही है. विद्युत मंडल ने विधाननगर उत्तर थाने में घटना शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीन न‍ंबर वाटर टैंक इलाके में उनका बेटा तन्मय मंडल ने उनसे रुपये मांगे और नहीं देने पर उनके साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी की.
आरोप है कि इसके पहले तन्मय ने धोखे से केष्टोडांगा में अपने पिता की संपत्ति बेच दी थी और सारे रुपये जुए में हार गया था.पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटे के खिलाफ आइपीसी की धारा 341/323/385/506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पिता की पिटाई का वीडियो वायरल, बेटा गिरफ्तार
कोलकाता. पिता की पिटाई का वीडियो वायरल होने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम प्रदीप विश्वास है. यह घटना उत्तर 24 परगना के अशोकनगर की है. आरोपी अशोक नगरपालिका के टैक्स विभाग का कर्मचारी है. फुटेज में बेटा अपने पिता का कालर पकड़ कर पिटाई करता दिखा है. घटना के बाद गुस्साये लोगों लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की. लोगों ने बताया कि पिता ने मिठाई खाने की जिद की जिसके बाद गुस्से में बेटे उन्हें पीट दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola