लाभपुर में भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, चार दिनों से लापता युवक का मिला शव

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : चार दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कांकीनाड़ा रेलवे ब्रिज के निकट पाया गया. उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. मृत युवक का नाम प्रदीप साव (25) है. वह टीटागढ़ थाना क्षेत्र के 7 नंबर वार्ड का निवासी था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

विज्ञापन
कोलकाता : चार दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में कांकीनाड़ा रेलवे ब्रिज के निकट पाया गया. उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. मृत युवक का नाम प्रदीप साव (25) है. वह टीटागढ़ थाना क्षेत्र के 7 नंबर वार्ड का निवासी था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृत प्रदीप के पत्नी आरती साव ने बताया कि दुर्गा पूजा में अष्टमी के दिन तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह घर पर ही सोये थे. उस दौरान वह कुछ काम से बाहर गयी थी. शाम 5.45 बजे के करीब घर लौटी तो देखा की प्रदीप घर पर नहीं थे. उसे लगा कि पूजा का समय है बाहर घूमने निकले होंगे. लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर चिंता होने लगी.
आरती ने बताया कि जब काफी देर हो गया तो वह घर के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी.सभी रिश्तेदारों और पहचान के जगहों पर खोजने पर कुछ भी पता नहीं चला तो अंत में टीटागढ़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पत्नी ने बताया कि उसका मोबाइल भी गायब है. उनके नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन वह बंद बता रहा था.
उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि थाने में शिकायत के बावजूद उसे तलाश करने में पुलिस पूरी तरह लापरवाही बरती है.अगर समय रहते पुलिस अपने स्तर से थोड़ा भी कोशिश करती तो आज मेरे पति जिंदा होते.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola