कोलकाता : अनियंत्रित टैक्सी ने राहगीरों को मारा धक्का

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : तिलजला थाना अंतर्गत उत्तर पंचानन बस स्टैंड के निकट इएम बाइपास से गुजर रही एक टैक्सी ने तीन महिलाओं समेत चार राहगीरों को धक्का मार दिया. घटना शनिवार की सुबह करीब 6.30 बजे घटी. पुलिस के अनुसार टैक्सी अचानक अनियंत्रित हो गयी थी और पास से गुजरनेवालों को धक्का मार दिया. घटना के […]

विज्ञापन
कोलकाता : तिलजला थाना अंतर्गत उत्तर पंचानन बस स्टैंड के निकट इएम बाइपास से गुजर रही एक टैक्सी ने तीन महिलाओं समेत चार राहगीरों को धक्का मार दिया. घटना शनिवार की सुबह करीब 6.30 बजे घटी.
पुलिस के अनुसार टैक्सी अचानक अनियंत्रित हो गयी थी और पास से गुजरनेवालों को धक्का मार दिया. घटना के बाद पोली घोष (45), रामकृष्णा बारिक (55), ललिता बारिक (45) और आशा साहा राय (32) को सीएनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पोली और आशा को छोड़ दिया गया. आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है. ‍
ठीक ऐसी ही घटना शनिवार को तड़के ठाकुरपुकुर थाना अंतर्गत पंचाननतला मोड़ के निकट डायमंड हार्बर रोड पर घटी. यहां अनियंत्रित होकर एक निजी वाहन ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को धक्का मार दिया. घायलों के नाम राखी राय (26), शेख सलीम (20) और शाहीना (30) बताये गये हैं. तीनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. घटना के बाद आरोपी वाहन सहित फरार हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola