कोलकाता : पूजा के दौरान ट्रेनों में हुई रिकॉर्ड भीड़
Updated at : 21 Oct 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान रिकॉर्ड भीड़ हुई. सियालदह स्टेशन में 13-16 अक्तूबर तक यानी चतुर्थी से सप्तमी तक गत वर्ष के पांच लाख 46 हजार 260 यात्रियों की तुलना में इस वर्ष छह लाख 12 हजार 136 यात्री पहुंचे. यह गत वर्ष की तुलना में […]
विज्ञापन
कोलकाता : पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान रिकॉर्ड भीड़ हुई. सियालदह स्टेशन में 13-16 अक्तूबर तक यानी चतुर्थी से सप्तमी तक गत वर्ष के पांच लाख 46 हजार 260 यात्रियों की तुलना में इस वर्ष छह लाख 12 हजार 136 यात्री पहुंचे. यह गत वर्ष की तुलना में 12.1 फीसदी अधिक है.
सियालदह स्टेशन में टिकटों की बिक्री एक करोड़ 19 लाख 82 हजार 400 रुपये की हुई जो गत वर्ष की तुलना में 27.9 फीसदी अधिक है. गत वर्ष 93 लाख 68 हजार 30 रुपये के टिकटों की बिक्री हुई थी.
सियालदह डिवीजन में इस वर्ष 13-16 अक्तूबर तक यानी चतुर्थी से सप्तमी के बीच 72 लाख 72 हजार 796 यात्रियों ने सफर किया जो कि गत वर्ष के 66 लाख 45 हजार 800 यात्रियों से 9.4 फीसदी अधिक है. डिवीजन में चतुर्थी से सप्तमी तक टिकटों की बिक्री गत वर्ष के छह करोड़ 38 लाख 11 हजार 226 रुपये से 8.1 फीसदी बढ़कर छह करोड़ 89 लाख 92 हजार 997 रुपये की हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




