कोलकाता में 24 घंटे में दो हृदय प्रत्यारोपण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 1:16 AM

विज्ञापन

कोलकाता : शहर में सोमवार को एक दिन में दो हृदय प्रत्यारोपण कर इतिहास रचा गया. पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट सुबह चार बजे फोर्टिस हॉस्पिटल में संपन्न हुआ. जबकि दूसरा हृदय प्रत्यारोपण रवींद्रनाथ टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियेक साइंसेज में शाम छह बजे शुरू हुअा है. समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था. दोनों मामलों में […]

विज्ञापन
कोलकाता : शहर में सोमवार को एक दिन में दो हृदय प्रत्यारोपण कर इतिहास रचा गया. पहला सफल हार्ट ट्रांसप्लांट सुबह चार बजे फोर्टिस हॉस्पिटल में संपन्न हुआ. जबकि दूसरा हृदय प्रत्यारोपण रवींद्रनाथ टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियेक साइंसेज में शाम छह बजे शुरू हुअा है. समाचार लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी था.
दोनों मामलों में कोलकाता एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बना कर हृदय को अस्पताल तक लाया गया. पहला दिल अांध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में ब्रेन डेड घोषित 24 वर्षीय एक युवक का लाया गया, जबकि दूसरा हार्ट ब्रेन डेड घोषित बिहार के नालंदा जिले के सौरभ प्रतीक (19) का पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस से लाया गया.
गौरतलब है कि 21 मई को झारखंड के दिलचंद सिंह का सफल हृदय प्रत्यारोपन हुअा था. पूर्वी व उत्तर पूर्वी भारत में ऐसा पहली बार हुआ था, जब चार्टर्ड प्लेन व ग्रीन कॉरिडोर बना कर दूसरे राज्य से जिंदा हृदय को लाकर किसी अन्य राज्य अस्पताल में प्रत्यापित किया गया था. इसके चार महीने के बाद अब फिर कोलकाता में दूसरा व तीसरा हृदय प्रत्यारोपण हुअा है.
फोर्टिस में समीरन को मिला नया दिल
फोर्टिस अस्पताल में सॉल्टलेक के रहने वाले समीरन दत्ता (51) का हृदय प्रत्यारोपण सुबह संपन्न हुआ. फोर्टिस हॉस्पिटल्स आनंदपुर के कार्डियो थोरेसिक सर्जरी एंड वैसकुलर सर्जरी के निदेशक डॉ तापस राय चौधरी के नेतृत्व पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने प्रत्यारोपण को सफलता से अंजाम दिया. फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है. उन्हें अगले 48 घंटे के लिए फोर्टिस अस्पताल में डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा जायेगा.
सफल प्रत्यारोपण के बाद फोर्टिस के डॉ के एम मनदाना ने बताया कि समीरन की चिकित्सक पिछले कई माह से फोर्टिस में चल रही थी. मरीज के हर्ट के सभी आर्टरी खराब हो रहे थे. हार्ट फेल होने के कारण वह कई बार अस्पताल में दाखिल भी हो चुके हैं. वहीं, जिंदा हार्ट के अस्पातल पहुंचते ही रात के करीब 12.15 बजे उनकी सर्जरी आरंभ हुई. जो सुबह के 4 बजे तक चली. अब मरीज को वेंटिलेशन पर रखा गया है. मंगलवार को उन्हें वेंटिलेशन से हटाया जायेगा.
हावड़ा की राखी मंडल को मिला नालंदा के युवक का दिल
नालंदा के 19 वर्षीय युवक का दिल कोलकाता में हावड़ा की 29 वर्षीय राखी मंडल को प्रत्यारोपित करने का ऑपरेशन कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियेक साइंसेस(आरएन टैगोर) में चल रहा है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पटना के 19 वर्षीय युवक को रविवार को इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस, पटना में डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था.
युवक की दुर्घटना के दौरान सिर में चोट लगी थी. सोमवार को उक्त युवक के परिवार वालों ने अंग दान करने की इच्छा जाहिर की. मृतक का हार्ट, किडनी और लीवर दान किया गया है. हार्ट को हार्वेस्ट करने के लिए आरएन टैगोर की डॉक्टरों की विशेष टीम पटना गयी थी और वहां से हार्ट को लेकर स्पाइस जेट की फ्लाइट लकाता 5.30 बजे शाम को पहुंची और ग्रीन कॉरिडोर बना कर हर्ट को आरएन टैगोर अस्पताल में ले जाया गया, जहां फिलहाल हार्ट प्रत्यारोपण के लिए ऑपेरशन चल रहा है.
26 किमी की दूरी 16 मिनट में तय की
आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में 24 वर्षीय एक युवक को शनिवार को ब्रेन डेड घोषित किये जाने के बाद परिजनों ने अंगदान की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन काकीनाड़ा में एयरपोर्ट न होने के कारण हर्ट को काकीनाड़ा से 68 किलोमीटर स्थित नजदीकी एयरपोर्ट राजमुंद्री लाया गया. चार्टर्ड प्लेन हृदय को लेकर रात के करीब 9.27 बजे रवाना हुआ. जो रात 11.53 बजे कोलकाता लैंड किया. विधाननगर व कोलकाता पुलिस की मदद से तैयार ग्रीन कॉरिडोर के जरिये कोलकाता एयरपोर्ट से इएम बाइ पास स्थित फोर्टिस तक 26 किलो मीटर की दूरी मात्र 16 मिनट में तय किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola