आज मिलान में उद्योगपतियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी सीएम, बंगाल में निवेश के लिए उद्योगपतियों को करेंगी आमंत्रित
Updated at : 24 Sep 2018 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को इटली की राजधानी मिलान में उद्योगपतियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी. सुश्री बनर्जी के साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ उद्योगपति दौरे पर गये गये हैं. सुश्री बनर्जी रविवार को मिलान में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित टी पार्टी में शामिल हुईं. इटली […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को इटली की राजधानी मिलान में उद्योगपतियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी. सुश्री बनर्जी के साथ राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा के साथ-साथ राज्य के वरिष्ठ उद्योगपति दौरे पर गये गये हैं. सुश्री बनर्जी रविवार को मिलान में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित टी पार्टी में शामिल हुईं. इटली में भारतीय राजदूत ने सुश्री बनर्जी का स्वागत किया.
उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी जर्मनी का दौरा समाप्त कर इटली पहुंची हैं. जर्मनी में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सुश्री बनर्जी की बैठक हुई थी. पुर्णेंदु चटर्जी सहित कई उद्योगपतियों ने बंगाल में निवेश की घोषणा की थी. सुश्री बनर्जी ने मिलान पहुंचने के बाद वहां के विभिन्न इलाकों का दौरा किया तथा मिलान के विभिन्न विकासमूलक कार्यों को देखा. सोमवार को सुश्री बनर्जी मिलान के वरिष्ठ उद्योगपतियों व चेंबर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगी.
बैठक के दौरान सुश्री बनर्जी राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगी. इसके साथ ही प्रस्तावित बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट के लिए भी उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगी.
कल्पना लाजमी के निधन पर सीएम ने जताया शोक
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म निर्माता कल्पना लाजमी के निधन पर शोक जताया है. सुश्री बनर्जी ने शोक संदेश में कहा कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता, प्रोड्यूसर तथा लेखक कल्पना लाजमी के निधन पर वह दुखी हैं. उन्होंने कहा कि रूदाली जैसी फिल्म का निर्माण कर भारतीय फिल्म के क्षेत्र में नयी पहल की थी.
वह उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं. दूसरी ओर, सुश्री बनर्जी ने अपने अन्य ट्वीट में प्रसिद्ध वैज्ञानिक असीमा चटर्जी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एंटी मलेरिया व एंटी एपिलेटिक जैसी महत्वपूर्ण दवाइयों की खोज में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




