कोलकाता : 12 लाख बांग्लादेशी टाका बरामद, बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाके से किया बरामद
Updated at : 14 Sep 2018 9:56 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कृष्णनगर सेक्टर अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 81वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर आउट पोस्ट माहखोला इलाके से 12 लाख बांग्लादेशी टाका (10,37,772 रुपये) से भरा एक बैग बरामद किया. बीएसएफ के अनुसार, 81वीं बटालियन को मुखबिरों से सूचना मिली कि सीमावर्ती इलाके में तस्करी होनेवाली है. सूचना के आधार पर नदिया […]
विज्ञापन
कोलकाता : कृष्णनगर सेक्टर अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 81वीं बटालियन के जवानों ने बॉर्डर आउट पोस्ट माहखोला इलाके से 12 लाख बांग्लादेशी टाका (10,37,772 रुपये) से भरा एक बैग बरामद किया. बीएसएफ के अनुसार, 81वीं बटालियन को मुखबिरों से सूचना मिली कि सीमावर्ती इलाके में तस्करी होनेवाली है. सूचना के आधार पर नदिया जिले के सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गयी. इस दौरान गश्त लगा रहे जवानों को एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी जिसकी हरकतों पर उन्हें संदेह हुआ.
वह हातखोला गांव की ओर से आ रहा था. बीएसएफ के जवानों को आता देख वह भागने लगा. उसके हाथों में एक बैग था जिसे उसने फेंक दिया और पास के नाले में कूद कर फरार हो गया. इलाके की छानबीन करने पर बीएसएफ ने बैग बरामद कर लिया जिसमें 12 लाख बांग्लादेशी टाका मिले. जिसे तेहट्ट कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया. इस वर्ष साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ की ओर से चलाये गये विभिन्न अभियानों में 76,59,750 रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




