कोलकाता : नौकरी का झांसा देकर बंगाल की महिला का गुरुग्राम में गैंगरेप

Updated at : 14 Sep 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : नौकरी का झांसा देकर बंगाल की महिला का गुरुग्राम में गैंगरेप

कोलकाता : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला के साथ कार में गैंग रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने मानेसर इलाके में उसके संग कार में रेप किया है. महिला की शिकायत पर पुलिस […]

विज्ञापन
कोलकाता : दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला के साथ कार में गैंग रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने मानेसर इलाके में उसके संग कार में रेप किया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत उसका मेडिकल कराया. फिर गैंगरेप की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कर लिया. महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, लेकिन पिछले कई दिनों से वो दिल्ली में किराए के मकान में रह रही है.
दिल्ली में ही महिला जहां रहती हैं, वहीं पर उसका एक दोस्त है. उसी के घर उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी. महिला ने उन दोनों से कहा कि वो नौकरी ढूंढ रही है, अगर कहीं नौकरी हो तो बताना. पुलिस के मुताबिक दस सितंबर को महिला के पास आरोपी ने फोन किया और नौकरी दिलाने की बात कही और उसे गुरुग्राम बुलाया.
गुरुग्राम पहुंचने पर दोनों आरोपियों ने महिला को कार में बिठाया और मानेसर की तरफ ले गये. जहां आरोप है कि कार में ही दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया. आरोपियों ने कार को किसी सुनसान पर रोक दिया था. जहां वारदात को अंजाम दिया गया.
महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी उसे वहीं छोड़ कर भाग निकले. इसके बाद महिला किसी तरह से बाहर सड़क पर आई और फिर लोगों की मदद से महिला थाने पहुंची और अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने मोबाइल फोन के जरिये आरोपियों को तलाश लिया और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola