कोलकाता : महिला की अस्वाभाविक मौत के बाद रिश्तेदार गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

मृतका की बेटी की शिकायत पर रिश्तेदार हुए गिरफ्तार कोलकाता : इकबालपुर थाना इलाके में एक महिला की अस्वाभाविक मौत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. मृतका की शिनाख्त रजिया सुल्ताना (39) के रूप में हुई है. आरोपियों के नाम जनाब शाहिद (45) और तन्नु (40) बताया गया […]
विज्ञापन
मृतका की बेटी की शिकायत पर रिश्तेदार हुए गिरफ्तार
कोलकाता : इकबालपुर थाना इलाके में एक महिला की अस्वाभाविक मौत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है. मृतका की शिनाख्त रजिया सुल्ताना (39) के रूप में हुई है. आरोपियों के नाम जनाब शाहिद (45) और तन्नु (40) बताया गया है.
क्या है मामला : गत रविवार की रात इकबालपुर थाना अंतर्गत हुसैन शाह रोड स्थित दो मंजिली इमारत के पहले तल्ले से रजिया का शव फंदे पर झूलते अवस्था में बरामद किया गया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके मृत होने की पुष्टि की. मामले की जांच कर रही पुलिस ने मृतका के पति मोहम्मद फारुख हुसैन और उसकी बेटी इरम फारुख के अलावा स्थानीय लोगों से पूछताछ की. घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.
बेटी ने की शिकायत : सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों पर कई तरह के आरोप की बात सामने आयी. इधर मृतका की बेटी ने सोमवार को रिश्तेदारों के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी.
शिकायत में आरोप है कि रजिया पर ससुराल पक्ष के रिश्तेदार अत्याचार करते थे. पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 498ए, 306 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शिकायत के आधार पर शाहिद और तन्नु को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है.
क्या कहना है स्थानीय लोगों का : इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रजिया का मायका भी हुसैन साह रोड में है. कुछ वर्षों पहले फारूख और रजिया ने निकाह कर लिया था. लोगों के अनुसार पकड़े गये आरोपी फारूख के चचेरे भाई-बहन हैं. उपरोक्त घटना से इलाके के लोग काफी हतप्रभ हैं लेकिन घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई की उन्होंने सराहना भी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




