बंगाल सरकार देगी अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप

Updated at : 02 Sep 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल सरकार देगी अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप

कोलकाता : अल्पसंख्यक समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इस समुदाय के छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना बनायी जा रही है. हालांकि केंद्र की ओर से भी राज्य के अल्पसंख्यक छात्रों को वजीफा देने की बात है लेकिन अब तक नहीं दिया गया है. अब राज्य की ओर से […]

विज्ञापन
कोलकाता : अल्पसंख्यक समाज को आर्थिक व सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इस समुदाय के छात्रों को स्कॉलरशिप देने की योजना बनायी जा रही है. हालांकि केंद्र की ओर से भी राज्य के अल्पसंख्यक छात्रों को वजीफा देने की बात है लेकिन अब तक नहीं दिया गया है.
अब राज्य की ओर से इन छात्रों को वजीफा दिया जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने 18 लाख छात्रों के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये आवंटित करने की योजना बनायी है.
इन छात्रों को 2017-18 के वित्तीय वर्ष में केंद्र की ओर से वजीफा मिलने की बात थी लेकिन इसमें अभी विलंब हो रहा है. आवेदन करनेवाले कुल छात्रों में से 50 प्रतिशत छात्रों को राज्य सरकार की ओर से वजीफा दिया गया है. बंगाल से लगभग 32 लाख छात्रों ने वित्त वर्ष में वजीफे के लिए आवेदन किया था. वहीं 2016-17 के वित्तीय वर्ष में भी 15 लाख छात्रों के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किये गये थे लेकिन उनको भी अब तक इसका लाभ नहीं मिला है.
अब राज्य सरकार की ओर से इस प्रक्रिया में आवेदन करनेवाले कुल छात्रों में से 50 प्रतिशत छात्रों को राज्य सरकार की ओर से मदद की जायेगी. राज्य सरकार की ओर से अब उन छात्रों की सूची तैयार की जा रही है, जिनको अभी तक कुछ भी मदद नहीं मिली है. यह जानकारी अल्पसंख्य विकास विभाग के सूत्रों ने दी है.
चयन परीक्षा पत्र तैयार करें स्कूल : मंत्री
कोलकाता : शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि स्कूलोंको उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए चयन परीक्षा प्रश्न पत्र खुद तैयार करना होगा और इसके लिए शिक्षकों के संगठन जैसे किसी भी बाहरी एजेंसी का सहारा नहीं लिया जा सकता.
उन्होंने कहा कि इस साल से पेपर सेट करने के लिए कोई बाहरी मदद नहीं ली जा सकती. संवाददाताओं से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च माध्यमिक स्कूलों को 30 नवंबर तक चयन परीक्षा की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और प्रश्नों को निर्धारित करने के लिए बाहरी एजेंसी की सहभागिता बढ़ाए बगैर अपने आप सब कुछ करना होगा. उल्लेखनीय है कि राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की चयन परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र अक्सर शिक्षकों के संगठनों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola