कोलकाता : एथलेटिक संघ ने राज्य सरकार के फैसले का किया स्वागत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेप्टाथलन में भारत की तरफ से एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वपना बर्मन के लिये आज दस लाख रूपये के नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी की घोषणा की. पश्चिम बंगाल एथलेटिक संघ के सचिव कमल मैत्रा ने बताया कि बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने […]
विज्ञापन
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेप्टाथलन में भारत की तरफ से एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वपना बर्मन के लिये आज दस लाख रूपये के नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी की घोषणा की.
पश्चिम बंगाल एथलेटिक संघ के सचिव कमल मैत्रा ने बताया कि बंगाल के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने गुरुवार को जलपाईगुड़ी में जाकर स्वप्ना के परिजनों से मुलाकात की और उनकी मां की फोन पर मुख्यमंत्री से बात करवायी. मैत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वप्ना के लिए दस लाख रुपये नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरी की घोषणा की. मंत्री (देब) ने स्वप्ना के आवास पर लगभग आधा घंटा बिताया और उन्हें पूरी मदद देने का आश्वासन दिया.
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्विटर पर उन्हें बधाई दी. गांगुली ने लिखा, ‘स्वपना बर्मन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई. हम भारत और बंगाल में बेहद खुशी और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










