टीएमसी और भाजपा में हिंसक झड़प

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : श्यामपुर में धानढाली ग्राम पंचायत के बोर्ड गठन के दौरान तृणमूल कांग्रेस आैर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प आैर मारपीट हुई. दोनों तरफ से जम कर पत्थरबाजी आैर बमबाजी की गयी. हालात बेकाबू होते देख पुलिस के साथ रैफ को भी उतारना पड़ा. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट बैठाया […]

विज्ञापन
हावड़ा : श्यामपुर में धानढाली ग्राम पंचायत के बोर्ड गठन के दौरान तृणमूल कांग्रेस आैर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प आैर मारपीट हुई. दोनों तरफ से जम कर पत्थरबाजी आैर बमबाजी की गयी. हालात बेकाबू होते देख पुलिस के साथ रैफ को भी उतारना पड़ा. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट बैठाया गया.
सोमवार धानढाली ग्राम पंचायत का गठन होना था. यहां तृणमूल कांग्रेस को 10, भाजपा को 6 आैर निर्दल को एक सीट मिली है. बोर्ड गठन होने के समय निर्दल से जीत कर आने वाले ने तृणमूल कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया. इसी के बाद भाजपा आैर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हुई. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस को निर्दल का समर्थन मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहने शुरू कर दिये.
वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले अपशब्द कहे. दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर आैर बम भी फेंके. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. खबर रैफ को दिया गया. करीब एक घंटे बाद स्थिति काबू में किया जा सका.
दो ग्राम पंचायतों पर भाजपा का कब्जा
कालियागंज. पंचायत चुनाव के बाद हालात के बीच पंचायत बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. इस बीच उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज प्रखंड अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया. ये ग्राम पंचायत हैं सात नंबर भंडार ग्राम पंचायत और एक नंबर अन्नतपुर ग्राम पंचायत. प्रशासकीय सूत्र के अनुसार जहां सात नंबर भंडार ग्राम पंचायत में भाजपा के कृष्ण चंद्र बर्मन को प्रधान चुना गया है वहीं, मधुसूदन बर्मन को उप प्रधान चुना गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola