प्रदेशों के साथ मिलकर काम करने से होगा सांस्कृतिक परिवर्तन - दीप मारवाह

Updated at : 21 Aug 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदेशों के साथ मिलकर काम करने से होगा सांस्कृतिक परिवर्तन - दीप मारवाह

कोलकाता : प्रदेशों के साथ मिलकर काम करने से सांस्कृतिक परिर्वतन होगा. नोएडा फिल्म सिटी विदेशों के साथ काम कर रही है और अपने देश के प्रदेशों के साथ कार्य करने में भी उन्हें खुशी होगी. ये बातें नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (कोलकाता चैप्टर) द्वारा सोमवार […]

विज्ञापन
कोलकाता : प्रदेशों के साथ मिलकर काम करने से सांस्कृतिक परिर्वतन होगा. नोएडा फिल्म सिटी विदेशों के साथ काम कर रही है और अपने देश के प्रदेशों के साथ कार्य करने में भी उन्हें खुशी होगी. ये बातें नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (कोलकाता चैप्टर) द्वारा सोमवार को आयोजित एंगेज 2018 डिजिटल इंटेलिजेंस(द नेक्सट इरा ऑफ टेक,डेटा एंड डिजाइन) कार्यक्रम में संंवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहीं.
उन्होंने बताया कि चार- पांच संस्थाओं नें उन्हें प्रस्ताव दिया है, ताकि उनके साथ मिलकर काम किया जा सके. उन संस्थाओं के साथ मिलकर वे लोग यहां कार्य करने की योजना बना सकते हैं. डिजीटल इंटेलीजेंस के संबंध में उन्होंने कहा आज हमारे फोन में ही सारी जानकारियां उपलब्ध हैं. हमें किसी भी चीज के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है. हमारे फोन इतने स्मार्ट हो गये हैं कि वे मनुष्य की भावनाएं पढ़ कर उसकी कांउसलिंग कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि आज डिजिटलाइजेशन ने डिजीटल मीडिया में क्रांति ला दी है. कोई भी व्यक्ति फिल्म बना कर उसे अपलोड कर लोगों तक पहुंचा सकता है. हर व्यक्ति जिसके पास कोई कहानी है उन्हें डिजिटलाइजेशन ने एक माध्यम दिया है. अपनी बात दुनिया तक पहुंचानेे का यह माध्यम इससे पहले मीडिया इंडस्ट्री में नहीं देखा गया. गूगल के द्वारा किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करना बहुत ही आसान हो गया है. श्री मारवाह ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में रोजगार का दायरा बहुत बढ़ गया है.
उन्होंने पैडमैन फिल्म की बात पर कहा कि डिजीटल मीडिया के माध्यम से ही यह संभव हो पाया है कि जिस समस्या पर परिवार के लोग आपस में बात नहीं करना चाहते थे. वैसे अनेकों समस्याओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं. एंगेज 2018 द्वारा‘ रचनात्मक पुनर्जागरण’ विषय पर ध्यान आकर्षित किया गया, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया कि डिजिटल इंटेलीजेंस किस तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, यातायात आदि सभी क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है. नीति आयोग (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) के डॉ अविक सरकार ने इंडिया के समावेशी विकास पर कहा कि डिजिटल कृषि के द्वारा आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने से खाद्य उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola