राज्य में आैद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है : शोभनदेव
Updated at : 18 Aug 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल नेशनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि राज्य में आैद्योगिक व घरेलू क्षेत्र में बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है. उद्योगों के क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या अब बढ़कर 99,505 हो गयी है. बिजली की […]
विज्ञापन
कोलकाता : बंगाल नेशनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कहा कि राज्य में आैद्योगिक व घरेलू क्षेत्र में बिजली का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी है. उद्योगों के क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या अब बढ़कर 99,505 हो गयी है. बिजली की मांग बढ़ रही है, उसी हिसाब से इसकी आपूर्ति भी की जा रही है.
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के स्लोगन-हरेक को बिजली मिले, के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 1.2 करोड़ हो गयी है. अब बंगाल बिजली के मामले में हर तरह के सहयोग का विस्तार करने के लिए तैयार है. इसमें सड़कें, तकनीकी संस्थान में भी बिजली की खपत बढ़ रही है.
बंगाल अब अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने वाले राज्यों में शांमिल हो रहा है. राज्य में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी व आने वाले 5 सालों में बिजली के उत्पादन में बढ़ोतरी करने की योजना है. कार्यक्रम में एमआइसी (पार्क एंड गार्डेन) देवाशीष कुमार भी उपस्थित रहे. आने वाले समय में इस प्राचीन संगठन बंगाल नेशनल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का स्वरूप कैसा होगा, इस पर एक सत्र आयोजित किया गया.
कार्यक्रम में सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी के चांसलर व बीएनसीसीआइ के अध्यक्ष सत्यम रायचाैधरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि चेम्बर माइक्रो, लघु व मध्यम एन्टरप्राइज के क्षेत्र में राज्य के उद्योगों, एकेडमिया व प्रोफेशनल्स के साथ मिलकर विकास की ओर अग्रसर है, इससे रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी. उनका कहना है कि बीएनसीसीआइ 1987 से ही पूर्वी भारत में बड़ा इन्टरनेशनल ट्रेड फेयर आयोजित करता आ रहा है. इस साल यह फेयर पार्क सर्कस मैदान में 21 से 31 दिसंबर तक चलेगा.
सत्र में बीएनसीसीआइ की नयी कमेटी का गठन किया गया. इसमें टेक्नो इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष सत्यम राय चाैधरी को अध्यक्ष बनाया गया. पी सी चंद्रा ग्रुप के सुब्रो चंद्रा को सीनियर उपाध्यक्ष व व्यवसायी अर्पण मित्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया. कैमेलिया ग्रुप के नील रतन दत्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




