शटर तोड़कर करते थे दुकानों में चोरी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : गत 12 दिनों में बेनियापुकुर, तपसिया व इंटाली इलाके के तीन जगहों पर शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में लालबाजार के एंटी बग्लरी विभाग की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये आरोपियों के नाम शेख राज (18) और शेख पांचू (22) हैं. […]
विज्ञापन
कोलकाता : गत 12 दिनों में बेनियापुकुर, तपसिया व इंटाली इलाके के तीन जगहों पर शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में लालबाजार के एंटी बग्लरी विभाग की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हाथ आये आरोपियों के नाम शेख राज (18) और शेख पांचू (22) हैं. दोनों टेंगरा के कुलिया रोड व बेनियापुकुर इलाके के रहनेवाले हैं. दोनों के पास से चोरी किये गये पूरे एक लाख नौ हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिये हैं. अदालत में पेश करने पर दोनों को 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया.
क्या है मामला : पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक अगस्त को तपसिया में एक दवा दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने पांच हजार रुपये चुरा लिये थे. 10 अगस्त को टेंगरा इलाके में एक गैस सप्लाई एजेंसी के दफ्तर का शटर तोड़कर वहां से 87 हजार रुपये चुराकर बदमाश फरार हो चुके थे. तीसरी घटना इंटाली इलाके में एक फूड शॉप में घटी.
यहां दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने वहां से 17 हजार रुपये कैश बॉक्स से चुरा लिये थे. इन मामलों में छापेमारी कर पुलिस को आसपास के इलाके में चोरों के छिपे होने का पता चला. इसके बाद टेंगरा व तिलजला से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ कर एक लाख नौ हजार रुपये बरामद कर लिये गये. दोनों से पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन