बऊबाजार : मिड डे मील में मिली छिपकली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 2:35 AM

विज्ञापन

कोलकाता : मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. अब महानगर के बऊबाजार स्थित सीएमडी हाइस्कूल के मिड डे मील में छिपकली मिलने की खबर है. मोहम्मद मुशर्रफ नाम के अभिभावक की शिकायत पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने खाना परोसनेवाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया है. हालांकि खाना ले जानेवालीं […]

विज्ञापन

कोलकाता : मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं. अब महानगर के बऊबाजार स्थित सीएमडी हाइस्कूल के मिड डे मील में छिपकली मिलने की खबर है. मोहम्मद मुशर्रफ नाम के अभिभावक की शिकायत पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ने खाना परोसनेवाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया है.

हालांकि खाना ले जानेवालीं बच्चियों की तबीयत में कोई गड़बड़ी नहीं दिखायी दी है. दरअसल, हर दिन की तरह मंगलवार को भी सीएमडी स्कूल से मिड डे मील लेकर साइमा परवीन व सादिया परवीन नामक दो बहनें अपने घर पहुंचीं. इनके पिता मुशर्रफ ने बताया कि टिफिन खोलकर दोनों बहनें खाना खाने लगीं, तभी उनकी मां ने टिफिन में छिपकली देखी. टिफिन बंद कर दोनों छात्राओं को मुशर्रफ स्कूल ले गये और वहां हंगामा कर दिया. हंगामे की बात पर फौरन स्कूल प्रबंधन भी हरकत में आया.

एक स्थानीय डाॅक्टर की मदद ली गयी. चिकित्सक ने दोनों बहनों की शारीरिक स्थिति को स्थिर बताया और कहा कि कुछ देर तक इन्हें निगरानी में रख कर देखा जायेगा. अगर आवश्यकता हुई या कुछ गंभीर बात हुई, तो इन्हें अस्पताल में दाखिल कराना होगा. स्कूल के प्रधानाध्यापक सिराज अहमद खान ने कहा कि वह स्कूल में उस समय उपस्थित नहीं थे, जब बच्चे खाना लेकर घर गये थे. खाने में छिपकली मिली है, यह घटना बहुत विचित्र है. शुक्र है कि बच्चियां ठीक हैं. इसकी जांच की जायेगी. खाना परोसनेवाले कर्मचारी को निलंबित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola