कोलकाता : एटीएम फ्रॉड की जांच में मिले कई नये तथ्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट ने शुक्रवार की रात 78 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जब्त किये गये गांजा की कीमत करीब 12 लाख रुपये के आस-पास है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख सैफुद्दीन है. गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी कोलकाता […]
विज्ञापन
कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता जोनल यूनिट ने शुक्रवार की रात 78 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. जब्त किये गये गांजा की कीमत करीब 12 लाख रुपये के आस-पास है. एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शेख सैफुद्दीन है.
गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी कोलकाता जोनल की टीम ने दक्षिण 24 परगना जिले के बकराहाट स्थित मोटर वर्कशॉप से गांजा बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया. रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा. प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि इतने पैमाने पर गांजा ओडिशा से लाया गया था. उसे कोलकाता शहर में सप्लाई किये जाने की योजना थी. उसके पहले ही दबोच लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन