स्वास्थ्य भवन के सामने नर्सों का धरना प्रदर्शन

Updated at : 04 Aug 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य भवन के सामने नर्सों का धरना प्रदर्शन

कोलकाता : नर्सेस यूनिटी की ओर से शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. संगठन की ओर से विभिन्न मांगों पर स्वास्थ्य सेवा निदेशक प्रो डॉ अजय चक्रवर्ती को ज्ञापन सौंपा गया. यह जानकारी नर्सेस यूनिटी की वरिष्ट कार्यकर्ता भास्वती मुखर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न सरकार अस्पतालों में […]

विज्ञापन
कोलकाता : नर्सेस यूनिटी की ओर से शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. संगठन की ओर से विभिन्न मांगों पर स्वास्थ्य सेवा निदेशक प्रो डॉ अजय चक्रवर्ती को ज्ञापन सौंपा गया. यह जानकारी नर्सेस यूनिटी की वरिष्ट कार्यकर्ता भास्वती मुखर्जी ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न सरकार अस्पतालों में नर्सों का व्यापक अभाव है.
नर्सिंग में डिग्री कोर्स कर चुके लड़ियों को सरकारी नौकरियां नहीं मिल रही है. वहीं जेनरिक बीएससी डिग्रीधारी नर्सों को वर्षों से डिप्लोमा वाली पद पर कार्य करना पड़ रहा है. श्रीमति मुखर्जी ने कहा कि करीब 2500 नर्स ऐसे पदों पर विभिन्न सरकारी अस्पतालों में अपनी सेवा दे रही है.
सरकारी कर्मचारियों की तुलना में अब हमें 13 दिन कम छुट्टी मिलती है. रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए कई बार स्वास्थ्य सेवा निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया है. हमारे इस आंदोलन के दबाव में आकर विभाग में शुक्रवार 659 पदों पर नर्सों की नियुक्ति के लिए निर्देशिका भी जारी किया है. यह हमारे संगठन की बड़ी सफलता है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार प्रदर्शन के दौरान करीब 600 नर्सों ने हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola