चोरी के संदेह में युवक की सामूहिक पिटायी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मालदा : मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में उत्तेजित भीड़ ने एक युवक की सामूहिक पिटायी कर दी. गुरुवार दोपहर बाद यह घटना मालदा शहर के व्यवस्त इलाके विनय सरकार रोड में घटी. अधमरी हालत में युवक के इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने बचाकर मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में […]
विज्ञापन
मालदा : मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में उत्तेजित भीड़ ने एक युवक की सामूहिक पिटायी कर दी. गुरुवार दोपहर बाद यह घटना मालदा शहर के व्यवस्त इलाके विनय सरकार रोड में घटी. अधमरी हालत में युवक के इंगलिश बाजार थाना पुलिस ने बचाकर मालदा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.
पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में विनय सरकार रोड के एक व्यवसायी वरूण कुमार साहा ने बताया कि घर के निचले तल पर सीढ़ी के नीचे एक मोटरसाइकिल रखी थी.
हमारा परिवार दो तल्ले पर रहता है. बाहर का दरवाजा खुला हुआ था. इससे तीन युवक घुसे और मोटरसाइकिल चोरी कर भागने लगे. मामला नजर में आने के बाद उनका पीछा किया गया. इनमें से एक युवक पकड़ में आ गया.
जबकि दो अन्य भाग निकले. पकड़े गये युवक के पास से एक मास्टर की और मोबाइल बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि इस युवक का नाम जियाउल शेख (27) है. उसका घर फरक्का थाना इलाके में है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










