डर से हिंसा की राजनीति कर रही तृणमूल : संजय

कोलकाता : वीरभूम के खायरासोल में पार्टी की मीटिंग से घर लौट रहे भाजपा के नेताओं को गाड़ी से खींचकर मारने की घटना को लेकर प्रदेश भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस इसी तरह की राजनीति करना चाहती है, तो उसे उसी स्टाइल […]
कोलकाता : वीरभूम के खायरासोल में पार्टी की मीटिंग से घर लौट रहे भाजपा के नेताओं को गाड़ी से खींचकर मारने की घटना को लेकर प्रदेश भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस इसी तरह की राजनीति करना चाहती है, तो उसे उसी स्टाइल में जवाब देने के लिए भाजपा तैयार है.
गौरतलब है कि पार्टी कार्यालय में मीटिंग करके भाजपा किसान मोर्चा के नेता शांतनु मंडल जब वापस अपने घर की ओर जाने के लिए गाड़ी में सवार हुए, तो उस वक्त तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर उनके साथ मारपीट की. यह घटना हजरतपुर गांव में हुई. उस समय स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेता किशोर घोष व दीपक घोष के नेतृत्व कई लोग मौके पर पहुंचे. पहले तो उन लोगों ने मीटिंग करने की बात कही. लेकिन जब भाजपा के कार्यकर्ता वापस अपने घर लौटने लगे, तो उनपर हमला हुआ. इतना ही नहीं जगह-जगह तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता सभा करके लोगों को डरा रहे हे हैं कि अगर आपको रहना है तो तृणमूल कांग्रेस करना होगा, नहीं तो हमले होंगे. रोकने कोई आया, तो चाहे वह कोई भी हो. उसे हटना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










