कोलकाता : 15 अगस्त के बाद साफ-सुथरा दिखेगा महानगर

Updated at : 27 Jul 2018 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : 15 अगस्त के बाद साफ-सुथरा दिखेगा महानगर

केएमसी के अधिवेशन में बोले मेयर परिषद के सदस्य देवव्रत मजूमदार कोलकाता : हेरिटेज सिटी के रूप में प्रसिद्ध महानगर अब पहले से ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा. कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में वाम पार्षद देवाशीष मुखर्जी द्वारा रखे गये प्रस्ताव के जवाब में ठोस कचरा प्रबंधन विभाग (एसडब्ल्यूएम) के मेयर परिषद के सदस्य देवव्रत […]

विज्ञापन
केएमसी के अधिवेशन में बोले मेयर परिषद के सदस्य देवव्रत मजूमदार
कोलकाता : हेरिटेज सिटी के रूप में प्रसिद्ध महानगर अब पहले से ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा. कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन में वाम पार्षद देवाशीष मुखर्जी द्वारा रखे गये प्रस्ताव के जवाब में ठोस कचरा प्रबंधन विभाग (एसडब्ल्यूएम) के मेयर परिषद के सदस्य देवव्रत मजूमदार ने कहा कि 15 अगस्त के दिन से अब महानगर में चार बार कचरा उठाया जायेगा. फिलहाल एक दिन तीन बार सफाई का काम किया जाता है.
केएमसी के इस पहल के बाद महानगर क्लीन इंडिया के साफ-सुथरे शहर में शामिल हो जायेगा. इसके लिए बोरो स्तर पर दो से तीन टीम तैयार किये जायेगा. जो विशेष कर रात में महानगर की सफाई व्यवस्था पर नजर रखेगा. अब रात के 9 बजे भी महानगर के विभिन्न महत्वपूर्ण इलाकों की सफाई का जायेगी. उन्होंने कहा कि महानगर को कचरा मुक्त रखने के लिए जन मानस को जागरूक होने की जरूरत है. इसके अलावा प्लास्टिक के रिसाइकिलिंग के विषय में केएमसी ही नहीं देश के किसी राज्य में अब तक इस तरह का प्लांट चालू नहीं किया गया है. इस विषय में केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए.
20 वार्ड में खुलेगा सेग्रगेशन सेंटर: कचरों‍ को पृथक्करण करने के लिए महानगर के और 20 वार्ड में सेग्रगेशन सेंटर चालू किये जायेंगे. जैविक खाद तैयार किया जायेगा. श्री मजूमदार ने बताया वर्तमान में महानगर में 7 ऐसे सेंटर चलाये जा रहे हैं. कहा कि नये सेग्रगेशन सेंटर के लिए सेल्फ हेल्फ ग्रुप की मदद ली जायेगी.
धापा में खुलेगा बायो सीएनजी प्लांट : श्री घोष ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि महानगर के धापा में बायो सीएनजी प्लांट चालू किये जायेंगे. ताकि कचरों से गैस तैयार किया जा सके. कचरों को रिसाइकल कर खाद (फर्टिलाइजर) तैयार किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि कचरों का रिसाइकल करने कर एक विशेष प्रकार का खाद तैयार किया जायेगा. इसके लिए बोरो स्तर पर कम्पोस्टर मशीन इंस्टॉल किये जाने की योजना है. इसे तैयार होने वाले फर्टिलाइजर को निगम के विभिन्न पार्कों में घास उगाने व पेड़ पौधों पोषण के लिए उपयोग में लाया जायेगा. वहीं धापा में ही एक अन्य क्रशर प्लांट भी लगाया जायेगा. यहां निर्माण कार्य में उन उपयोगी पदार्थों का रिसाइकल कर सड़क निर्माण के कार्य में लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola