श्रावण माह के दौरान जसीडीह, तारकेश्वर व सुल्तानगंज में रेलवे की अतिरिक्त व्यवस्था

Updated at : 18 Jul 2018 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
श्रावण माह के दौरान जसीडीह, तारकेश्वर व सुल्तानगंज में रेलवे की अतिरिक्त व्यवस्था

कोलकाता : 28 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह के दौरान बाबाधाम, तारकेश्वर और सुल्तानगंज जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया है. मंगलवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि जुलाई से अगस्त तक पूरे श्रावण माह […]

विज्ञापन
कोलकाता : 28 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह के दौरान बाबाधाम, तारकेश्वर और सुल्तानगंज जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किया है. मंगलवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि जुलाई से अगस्त तक पूरे श्रावण माह जसीडीह स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के साथ कुल 41 अप और डाउन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव होगा. इसके साथ ही इस दौरान बाबाधाम जानेवाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे प्रशासन ने 66 जोड़ी श्रावण मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
इसमें वैद्यनाथधाम से पटना, सुल्तानगंज, गया, सहरसा, रक्सौल, टाटानगर और जमालपुर तक स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी. जसीडीह स्टेशनों के मध्य चलेंगी. जरूरत पड़ने पर अन्य ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियों को लगाने के साथ और स्पेशल ट्रेनों को भी चलाया जा सकता है.
पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक हरींद्र राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में आसनसोल, हावड़ा, सियालदह और मालदा मंडलों के मंडल प्रबंधक भी वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए.
बैठक में महाप्रबंधक ने श्रावण मेला के दौरान सभी मंडलों द्वारा किये जा रहे प्रबंध की भी जानकारी ली. इस दौरान महाप्रबंधक श्री राव ने आसनसोल व हावड़ा मंडल के मंडल प्रबंधकों को निर्देश दिया कि श्रावण मास के दौरान जसीडीह, तारकेश्वर और सुल्तानगंज स्टेशनों पर 24 घंटे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये. साथ ही इन स्टेशनों पर यात्री सहायता बुथ, ट्रेनों के अवागमन की प्राॅपर एनाउंसमेंट सिस्टम हो. श्री राव ने अधिकारियों ने निर्देश दिया की जहां तक संभव हो अंतिम समय में ट्रेनों की स्थिति में परिवर्तन ना किया जाए.
पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा जसीडीह, तारकेश्वर और सुलतानगंज स्टेशनों पर चिकित्सा कैंप लगाने के साथ डॉक्टरों की टीम और राज्य सरकार के सहयोग से जान एम्बुलेंस को भी तैनात किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर भी पूर्व रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बंदोबस्त किये गये हैं. रेलवे सुरक्षा बल द्वारा जसीडीह, तारकेश्वर और सुल्तानगंज स्टेशनों की निगरानी 24 घंटे सीसीटीवी से की जा रही है. इसके साथ ही स्टेशन पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों व अधिकारियों को तैनात किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola