कोलकाता : संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री : शोभनदेव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर एक यौन शोषण के मामले में सीधे कोलकाता पुलिस से बात करने की निंदा की है. इस यौन शोषण मामले का पीड़ित दो साल का लड़का है. पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री ने कहा कि मेनका गांधी को […]

विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर एक यौन शोषण के मामले में सीधे कोलकाता पुलिस से बात करने की निंदा की है.
इस यौन शोषण मामले का पीड़ित दो साल का लड़का है. पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री ने कहा कि मेनका गांधी को पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों द्वारा संविधान का ‘अनादर’ किया जा रहा है, जो राज्य सरकार की शक्तियों का उल्लंघन करने की कोशिश है.
श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि यह राज्य का मामला है और अगर कुछ घटित भी हुआ है तो महिला एवं बाल विकास मंत्री को पहले मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए थी. श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि मेनका गांधी सीधे तौर अधीनस्थ अधिकारियों से बात नहीं कर सकतीं, क्योंकि यह उनके दायरे से बाहर है.
उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जब कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने राज्य की शाक्तियों का उल्लंघन कर रहे हैं. उनका मानना है कि इस तरह वे भारतीय संविधान का अनादर कर रहे हैं.” गौरतलब है कि मेनका गांधी ने गुरुवार को कहा था कि वह यह जानकर स्तब्ध हो गयीं कि यह घटना एक प्ले स्कूल में हुई, जिसे एक जाना-माना समूह संचालित करता है.
उन्होंने कहा था कि इस संबंध में उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त से बातचीत की है और उनके एक प्ले स्कूल में आरोपी के गिरफ्तार करने में असमर्थ रहने पर नाखुशी जाहिर की है, जिसमें सीमित संख्या में कर्मचारी होते हैं.
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया था कि उन्होंने कोलकाता पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola