डायलॉग सोसाइटी में अंतरंग अड्डा का आयोजन, सम सामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बुधवार की शाम डायलॉग सोसाइटी के कार्यालय जनसंचार सभाकक्ष में एक अंतरंग अड्डा का आयोजन किया गया. अड्डा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात पत्रकार व लेखक गीतेश शर्मा ने किया. दौरान मुख्य रुप से बांग्लादेश के उपउच्चायुक्त तौफीक हसन और आईसीसीआर के अांचलिक निदेशक गौतम दे उपस्थित रहे. संस्था द्वारा उन्हें पगड़ी पहना कर […]

विज्ञापन
कोलकाता : बुधवार की शाम डायलॉग सोसाइटी के कार्यालय जनसंचार सभाकक्ष में एक अंतरंग अड्डा का आयोजन किया गया. अड्डा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात पत्रकार व लेखक गीतेश शर्मा ने किया. दौरान मुख्य रुप से बांग्लादेश के उपउच्चायुक्त तौफीक हसन और आईसीसीआर के अांचलिक निदेशक गौतम दे उपस्थित रहे. संस्था द्वारा उन्हें पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त तौफीक हसन ने कहा कि डायलॉग सोसाइटी बंगाल की काफी पुरानी संस्था है. संस्था द्वारा समय समय पर अड्डा का आयोजन कर सम-सामयिक मुद्दों को उठाता है और इसमें शामिल बुद्धिजीवी लोग उसका समाधान खोजने की चेष्टा करते रहे हैं.
यह काफी सराहनीय पहल है. इस कार्य के लिए संस्था के अध्यक्ष गीतेश शर्मा जी धन्यवाद के पात्र हैं. कार्यक्रम के अध्यक्ष गीतेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज बांग्लादेश और भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है. भारत और बांग्लादेश की एक ही समस्या है और वह है फंडामेटलिज्म. मेरा मानना है कि बांग्लादेश से कहीं ज्यादा फंडामेंटलिजम आज भारत में है. यदि आज दोनों देश इस समस्या से सही तरीके से नहीं लड़ पाए तो विकास की बात बेमानी होगी.
लड़ कर विकास नहीं बल्कि विनाश होगा. मेरा मानना है कि देश के 16 करोड़ लोगों को अलग करके विकास की बात नहीं हो सकती क्योंकि हम जिस 16 करोड़ लोगों को मुसलमान कहते हैं वह पाकिस्तानी मुस्लिम नहीं बल्कि वह तो हिंदुस्तानी मुस्लिम हैं. इस दौरान कार्यक्रम में प्रह्लाद राय अग्रवाल, प्रेम कपूर, दिनेश कपूर, दिनेश बडेरा, संपादक आधार शिल्प दिवाकर भट्ट, डॉ शाहिद हुसैन, जगमोहन सिंह गिल, बिमल शर्मा, जितेंद्र सिंह और तिलोत्तमा मुखर्जी व अन्य उपस्थित रहे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola