सियालदह से पकड़ाया बांग्लादेशी पॉकेटमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल के स्पेशल टॉस्क फोर्स ने सियालदह स्टेशन से एक बांग्लादेशी पॉकेटमार को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम मिराज शेख (30) है. वह बांग्लादेश के पिराजपुर जिले के पिराजपुर थाना अंतर्गत सरिफतल्ला इलाके का रहने वाला है. आरोपी को सियालदह स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी 31827 कृष्णनगर लोकल में […]
विज्ञापन
कोलकाता : रेलवे सुरक्षा बल के स्पेशल टॉस्क फोर्स ने सियालदह स्टेशन से एक बांग्लादेशी पॉकेटमार को गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम मिराज शेख (30) है. वह बांग्लादेश के पिराजपुर जिले के पिराजपुर थाना अंतर्गत सरिफतल्ला इलाके का रहने वाला है.
आरोपी को सियालदह स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी 31827 कृष्णनगर लोकल में उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह पॉकेटमारी करके स्टेशन से बाहर भागने की फिराक में था. घटना के वक्त स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एसटीएफ की टीम ने आरोपी को संदेहास्पद स्थिति में प्लेटफॉर्म पर भागते हुए देखा और उसे दौड़ाकर पकड़ा. आरोपी की तलाशी में उसके पास से ओप्पो व सैमसंग कंपनी का दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया.
आरोपी का बांग्लादेश का वीजा बरामद हुआ है जिसका नंबर 9427584 है जो 14/06/18 से 13/06/19 तक के लिए मान्य है. आरपीएफ, सीआइबी इंस्पेक्टर अजय शंकर के नेतृत्व में धरपकड़ अभियान में एएसआई पी कुमार, एएसआई आर भट्टाचार्या, विनय सिंह, एम के राम, ए के पासवान और उत्तम सरकार शामिल रहे. इंस्पेक्टर अजय शंकर ने बताया कि बांग्लादेश से आकर भारत में मोबाइल चोरी करने वाले चोर को पकड़े जाने का यह पहला मामला सामने आया है. इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्पेशल टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










