पत्नी को उठा ले गये मायकेवाले, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
Updated at : 09 Jul 2018 2:25 AM (IST)
विज्ञापन

हुगली : प्रेम विवाह करनेवाली युवती को जबरन मायके वाले उठा कर ले जाने पर पति पुलिस की शरण में पहुंचा. पुलिस से गुहार लगाई की उनकी विवाहिता और गर्भवती पत्नी आफसा खातुन को वापस दिलाने में उसकी मदद की जाए. मामला चुचुड़ा थाना में दर्ज है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चुचुड़ा […]
विज्ञापन
हुगली : प्रेम विवाह करनेवाली युवती को जबरन मायके वाले उठा कर ले जाने पर पति पुलिस की शरण में पहुंचा. पुलिस से गुहार लगाई की उनकी विवाहिता और गर्भवती पत्नी आफसा खातुन को वापस दिलाने में उसकी मदद की जाए. मामला चुचुड़ा थाना में दर्ज है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. चुचुड़ा चौक बाजार के वाशिंदा और पेशे से काठ मिस्री सिराजुल हक ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर धनी व्यक्ति हैं.
शादी के 5 महीने बाद अपनी बेटी को बैंडेल स्टेशन से अगवा कर ले गये. उसने यह भी बताया कि आफसा कोलकाता के मटियाबुरूज की रहनेवाली है. चुचुड़ा के चौक बाजार में उसका मामा रहता है. वह अपने मामा के घर से पढ़ाई लिखाई करती थी. चौक बाजार इलाके में ही उससे प्रेम हो गया. प्रेम प्रसंग 7 साल तक चला.
5 महीने पहले दोनों ने रजिस्ट्री विवाह किया. विवाह के लिए आफसा के घरवाले राजी नहीं थे. कल जब वह अपने दादा के घर से पांडुआ के खान्यान से अपनी पत्नी के साथ लौट रहा था. बैंडेल स्टेशन पर उसकी पत्नी को जबरन उसके मायके के लोग उठा ले गये.
मां फरीदा बीवी का कहना है हम लोगों की अवस्था जानते हुए आफसा ने विवाह की थी. मैंने मना भी किया था, लेकिन वह नहीं मानी. विवाह करने के बाद में बहू के रूप में उसे स्वीकार कर लिया था. मेरी बहू को उसके पिता जबरन उठा कर ले गये, उसकी गर्भ के संतान की चिंता हो रही है. बहू घर चली आए, इसलिए वह अपने पुत्र के साथ थाने आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




