सेप्टिक टैंक में कार्य करने उतरे दो श्रमिकों की मौत

Updated at : 08 Jul 2018 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
सेप्टिक टैंक में कार्य करने उतरे दो श्रमिकों की मौत

कोलकाता : सेप्टिक टैंक में काम करने उतरे दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी. उनके नाम जमाल शेख (22) और सदिकुल शेख(20) हैं. दोनों ही मुर्शिदबाद के रानी नगर इलाके के निवासी थे. घटना शनिवार सुबह मध्याग्राम के तेतुलतला एक नबंर वार्ड में घटी. दोनों काम करने सेप्टिक टैंक में उतरे लेकिन […]

विज्ञापन
कोलकाता : सेप्टिक टैंक में काम करने उतरे दो श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गयी. उनके नाम जमाल शेख (22) और सदिकुल शेख(20) हैं. दोनों ही मुर्शिदबाद के रानी नगर इलाके के निवासी थे. घटना शनिवार सुबह मध्याग्राम के तेतुलतला एक नबंर वार्ड में घटी. दोनों काम करने सेप्टिक टैंक में उतरे लेकिन काफी देर तक दोनों ऊपर नहीं आये तो लोगों को शंका हुई. लोगों ने टंकी में झांक कर देखा तो दोनों मरे पड़े थे.
मिली जानकारी के अनुसार जमाल और सदिकुल, सेप्टिक टैंक के भीतर लगे लकड़ी की ढलाइ को खोलने के लिए उतरे थे. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मध्यमग्राम थाना की पुलिस और दमकल कर्मियों को दी. खबर मिलते मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दोनों को टंकी से बाहर निकाल कर मध्यमग्राम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
दमकल कर्मियों का अनुमान है कि टंकी के भीतर विषाक्त गैस होने के कारण उनकी मौत हुई है. पुलिस ने शवों के अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola