घर में घुसकर शिक्षिका पर हमला व बदसलूकी
Updated at : 29 Jun 2018 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : सॉल्टलेक के सेक्टर तीन स्थित पूर्वाचल हाउसिंग इस्टेट में रहनेवाली कॉलेज शिक्षिका के घर में घुस कर बुधवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया और बदसलूकी भी की. पीड़िता की ओर से विधाननगर दक्षिण थाने में मामले की शिकायत की गयी है. पीड़िता का नाम महुआ चक्रवर्ती है. आरोप है कि वहीं […]
विज्ञापन
कोलकाता : सॉल्टलेक के सेक्टर तीन स्थित पूर्वाचल हाउसिंग इस्टेट में रहनेवाली कॉलेज शिक्षिका के घर में घुस कर बुधवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला किया और बदसलूकी भी की. पीड़िता की ओर से विधाननगर दक्षिण थाने में मामले की शिकायत की गयी है. पीड़िता का नाम महुआ चक्रवर्ती है. आरोप है कि वहीं रहनेवाले आशीष राय ने ही अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर हमला किया.
जानकारी के मुताबिक महुआ चक्रवर्ती पिछले 20 सालों से उक्त इलाके में एक फ्लैट में रह रही हैं. वहीं उसी क्वार्टर में एक फ्लैट में रहनेवाले आशीष राय ने दावा किया है कि महुआ जिस घर में रहती है, वह घर उसका है. इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद महुआ ने अदालत में शरण ली थी.
बताया जाता है कि अदालत की ओर से इस मामले में जब तक यह तय नहीं हो जाता है कि मकान किसका है, तब तक महिला को उसी घर में रहने की इजाजत दी गयी है, लेकिन महिला का आरोप है कि देर रात को ही आशीष, कुछ लोगों के साथ घर में घुसकर उनक पर हमला किया और उनके साथ बदसलूकी भी की. इधर महिला के पति कौशिक मुखोपाध्याय का आरोप है कि पुलिस में एफआइआर नहीं लेते हुए सिर्फ जीडी दायर की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




