अब कॉलेज के पढ़ाई के साथ साथ बनेगी सेहत, कल होगा मल्टी-जिम का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मालदा : मालदा कॉलेज में व्यायाम के लिये मल्टी-जिम तैयार किया जा रहा है. इसके निर्माण पर करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आ रहा है. इस मल्टी-जिम का उद्धाटन आगामी 30 जून को जिलाधिकारी एवं कॉलेज संचालन कमेटी के अध्यक्ष कौशिक भट्टाचार्य करेंगे. कॉलेज के प्राचार्य प्रभाष चौधरी ने बताया कि कॉलेज मैदान के […]

विज्ञापन

मालदा : मालदा कॉलेज में व्यायाम के लिये मल्टी-जिम तैयार किया जा रहा है. इसके निर्माण पर करीब ढाई लाख रुपए का खर्च आ रहा है. इस मल्टी-जिम का उद्धाटन आगामी 30 जून को जिलाधिकारी एवं कॉलेज संचालन कमेटी के अध्यक्ष कौशिक भट्टाचार्य करेंगे. कॉलेज के प्राचार्य प्रभाष चौधरी ने बताया कि कॉलेज मैदान के समीप ही एक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया गया है.

विज्ञापन

वहीं पर मल्टी-जिम बनाया जा रहा है. इंगलिशबाजार से विधायक व नगरपालिका चेयरमैन नीहार घोष ने कॉलेज मैदान के आसपास बत्ती की व्यवस्था करायी है. इसके लिये 12 खंभ लगाये गये हैं. विधायक कोष से उन्होंने कई लाख रुपए इस काम के लिये दिये हैं. 30 जून को जिम के उद्धाटन के लिये जिलाधिकारी ने सहमति दे दी है.

मालदा कॉलेज के छात्र संघ के उपाध्यक्ष पीयूष साहा ने बताया कि कॉलेज में दाखिले के लिये विद्यार्थी खेलकूद के लिये जो राशि जमा करते हैं उसी रकम से यह मल्टी-जिम तैयार किया गया है. इस राशि से खेल मैदान को भी सजाया-संवारा जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola