खड़गपुर : पिकअप वैन के धक्के से महिला की मृत्यु

Updated:
विज्ञापन

मृतका का नाम टुकू भतार (29) था.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ थाना के बहुरूपा इलाके में पिकअप के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका का नाम टुकू भतार (29) था. वह तरफबरपगु इलाके की निवासी थी. जानकारी के अनुसार, उसका पति ओड़िसा में दिहाड़ी मजदूर है. वह अपने पति को नारायणगड़ रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस घर लौट रही थी कि इसी दौरान उसे एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घातक पिकअप को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola