जम्मूतवी एक्स. में लावारिस बैग मिलने के बाद मचा हड़कंप

क्रवार को डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया
दक्षिणेश्वर स्टेशन पर रोकी गयी ट्रेन, ली गयी तलाशी
संवाददाता, कोलकाता
शुक्रवार को डाउन जम्मूतवी एक्सप्रेस में एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया. लावारिस बैग में बम की सूचना के बाद ट्रेन को दक्षिणेश्वर स्टेशन पर रोका गया. सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान दक्षिणेश्वर स्टेशन पहुंचे. मौके पर बम डिस्पोजल टीम, खोजी कुत्ते के साथ पहुंची और ट्रेन की तलाशी ली. इसके बाद लावारिश बैग को उतार कर ट्रेन को कोलकाता स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया. इस दौरान आधे घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन दक्षिणेश्वर स्टेशन पर खड़ी रही. बताया गया है कि ट्रेन के एस 8 कोच की सीट नंबर 17 पर यात्रियों की नजर एक लाल बैग पर पड़ी. उन्होंने दावा किया कि उस बैग के अंदर से टिक-टिक की आवाज आ रही थी. घड़ी जैसी आवाज सुनते ही ट्रेन की उक्त बोगी में दहशत फैल गया. इसके बाद ट्रेन को दक्षिणेश्वर स्टेशन पर रोका गया.
एस 8 बोगी में यात्रा कर रहे पापाई देबनाथ ने बताया कि 17 नंबर बर्थ पर एक लावारिश बैग पड़ा था. स्कूल बैग जैसा दिखने वाले उस बैग से टिक-टिक की आवाज आ रही थी. यात्रियों ने तुरंत 139 पर कॉल कर मामले की रिपोर्ट की. घटना शुक्रवार शाम 4.27 बजे की है. बैग में क्या था, खबर लिखे जाने तक इस बात पता नहीं चल पाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




