ePaper

उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित

Updated at : 08 May 2024 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित

उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किये जायेंगे. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसइ) की ओर से अपराह्न एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा परिणाम जारी किये जायेंगे.

विज्ञापन

कोलकाता. उच्च माध्यमिक परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किये जायेंगे. पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसइ) की ओर से अपराह्न एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में परीक्षा परिणाम जारी किये जायेंगे. परिषद की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गयी. मार्कशीट्स परिषद की वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर अपराह्न तीन बजे से उपलब्ध होंगी. परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम www.results.shiksha, wbresults.nic.in पर भी देख सकते हैं. आठ मई को नतीजे घोषित होने के बाद मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र और संबंधित दस्तावेज दस मई से सुबह दस बजे काउंसिल के वितरण कैंप से वितरित किये जायेंगे. स्कूलों या संस्थानों के प्रमुखों को इन कैंप से दस्तावेज संग्रहित करने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola