ePaper

अगले साल उच्च माध्यमिक परीक्षा तीन मार्च से

Updated at : 09 May 2024 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
अगले साल उच्च माध्यमिक परीक्षा तीन मार्च से

उच्च माध्यमिक की अगले साल की फाइनल परीक्षा तीन मार्च, 2025 से शुरू होगी.

विज्ञापन

कोलकाता. उच्च माध्यमिक की अगले साल की फाइनल परीक्षा तीन मार्च, 2025 से शुरू होगी. वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च तक चलनेवाली हायर सेकेंडरी परीक्षा के पहले दिन बंगाली, इंग्लिश, हिंदी, नेपाली, उर्दू, संताली, ओड़िया, तेलुगु, गुजराती और पंजाबी की परीक्षाएं होंगी. चार मार्च को वोकेशनल सब्जेक्ट्स की परीक्षाएं ली जायेंगी. इंग्लिश, बंगाली, हिंदी, नेपाली और अल्टरनेटिव इंग्लिश की परीक्षाएं पांच मार्च 2025 को होंगी. छह मार्च को इकोनॉमिक्स और सात को फिजिक्स, न्यूट्रिशन, एजुकेशन तथा अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी. कंप्यूटर साइंस, मॉडर्न कंप्यूटर अप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, डाटा साइंस, पर्यावरण, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक और विजुअल आर्ट्स के लिए काउंसिल ने आठ मार्च की तिथि तय की है. 10 मार्च को कॉमर्शियल लॉ, फिलोसॉफी, ऑडिटिंग और सोशियोलॉजी की परीक्षा ली जायेगी. केमिस्ट्री, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, संस्कृत, पर्सियन, अरेबिक तथा फ्रेंच की परीक्षा 11 मार्च को होगी. 13 मार्च को मैथ्स, साइकोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, एग्रोनॉमी और हिस्ट्री की परीक्षा होगी. बायो साइंस, बिजनेस स्टडीज तथा पॉलिटिकल साइंस 17 मार्च और स्टैटिस्टिक्स, जियोग्राफी, कॉस्टिंग एंड टैक्सेशन, होम मैनेजमेंट और फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट की परीक्षाएं अंतिम दिन अर्थात 18 मार्च 2025 को ली जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola