ePaper

WB TET Recruitment case : टेट में पूछे गये प्रश्न सही या गलत, जांच के लिये हाईकोर्ट ने गठित की कमेटी

Updated at : 24 Apr 2024 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
CALCUTTA HIGH COURT

कलकत्ता हाइकोर्ट

WB TET Recruitment case : अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की भर्ती के लिए 2017 की परीक्षा में 21 प्रश्न गलत थे. मांग थी कि अगर प्रश्न गलत हैं तो सभी को उन 21 प्रश्नों के लिए उतने अंक देने चाहिए जितने वे हकदार हैं.

विज्ञापन

WB TET Recruitment case : कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) ने एक कमेटी का गठना किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि टेट के प्रश्न पत्र में कोई गलतियां थीं या नहीं. अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों की भर्ती के लिए 2017 की परीक्षा में 21 प्रश्न गलत थे. मांग थी कि अगर प्रश्न गलत हैं तो सभी को उन 21 प्रश्नों के लिए उतने अंक देने चाहिए जितने वे हकदार हैं. अभ्यर्थियों के बयान के आधार पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजशेखर मंथा ने बुधवार को विशेषज्ञों की एक समिति गठित की है. ताकि यह कमेटी टेट मामले की जांच कर सकें.

विशेषज्ञ समिति जांच करेगी कि टेट का सवाल गलत था या नहीं

48 घंटे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ ने एसएससी मामले पर अभूतपूर्व फैसला सुनाया. भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते हाईकोर्ट ने 2016 की एसएससी भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी. इसके बाद बुधवार को हाई कोर्ट के जस्टिस मंथा की सिंगल बेंच ने टेट मामले की सुनवाई की. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति इस बात की जांच करेगी कि टेट का सवाल गलत था या नहीं. जिसका गठन विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया जाएगा.

Lok Sabha Election 2024 : शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, प्रधानमंत्री लें ममता बनर्जी से सीख, वह जो कहती हैं वह करती हैं

मामले की अगली सुनवाई अगले जून के पहले हफ्ते में होगी

जस्टिस मंथा के मुताबिक, विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति टेट प्रश्न की गलतियों के आरोपों को देखने के बाद ही इस मुद्दे पर निर्णय लेगी. उन्हें एक महीने के भीतर अपने फैसले की रिपोर्ट हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को देनी होगी. इस मामले की अगली सुनवाई अगले जून के पहले हफ्ते में होगी.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले बंगाल की जनता का विभाजन नहीं कर सकती

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola