चित्तरंजन महाविद्यालय में जर्मन भाषा सीखने का कोर्स शुरू,20 तक आवेदन

Updated at : 18 May 2024 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
चित्तरंजन महाविद्यालय में जर्मन भाषा सीखने का कोर्स शुरू,20 तक आवेदन

चित्तरंजन देशबंधु महाविद्यालय में इस सत्र से जर्मन भाषा सीखने का कोर्स शुरू होने जा रहा है. जिसे लेकर महाविद्यालय प्रबंधन ने विज्ञप्ति जारी की है

विज्ञापन

आसनसोल. चित्तरंजन देशबंधु महाविद्यालय में इस सत्र से जर्मन भाषा सीखने का कोर्स शुरू होने जा रहा है. जिसे लेकर महाविद्यालय प्रबंधन ने विज्ञप्ति जारी की है. इस कोर्स में दाखिले के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठ पास है. जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से आवेदन करने का प्रावधान रखा गया है. कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2024 है. इसके लिए दो हजार रुपये की फीस निर्धारित की गयी है. यह तीन माह का कोर्स है. काजी नजरूल विश्वविद्यालय के अधीन चित्तरंजन कॉलेज में डिग्री कोर्स के अलावा भी यहां आइटीआइ की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola