जेबीपुर : तालाब के मालिकाना हक को लेकर दो परिवारों में हुई मारपीट, 10 लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत एकबारपुर के साहापाड़ा में तालाब के मालिकाना हक को लेकर दो परिवार के सदस्य सालिसी सभा में ही भिड़ गये.

विज्ञापन

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत एकबारपुर के साहापाड़ा में तालाब के मालिकाना हक को लेकर दो परिवार के सदस्य सालिसी सभा में ही भिड़ गये. इस मारपीट में दोनों परिवार के 10 सदस्य घायल हो गये. आठ को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया, जबकि दो जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार, एक तालाब को लेकर दो परिवार के बीच लंबे समय से विवाद है. रविवार सुबह इस विवाद का हल निकालने के लिए सालिसी सभा बुलायी गयी थी. बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. एकदूसरे पर बांस और लाठी से हमला बोल दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola