खड़गपुर : हाथियों ने मचाया उत्पात, कई कच्चे घर तोड़े

Updated:
विज्ञापन

जंगल में कई दिनों से हाथी डेरा डाले हुए हैं.

विज्ञापन

खड़गपुर. मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के बयलाशोल इलाके में हाथियों के दल ने तांडव मचाते हुए कई कच्चे घरों को तोड़ दिया. मालूम हो कि बयलाशोल गांव, जंगल से सटा हुआ है. जंगल में कई दिनों से हाथी डेरा डाले हुए हैं. सोमवार को हाथियों का दल भोजन की तलाश में गांव में घुस गया और तांडव मचाते हुए कई कच्चे घरों को तोड़ दिया. घटना की जानकारी पाकर वनकर्मी और हुल्ला पार्टी के सदस्य इलाके में पहुंचे और हाथियों को जंगल में खदेड़ा. ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में मौजूद हाथी फिर से गांव में प्रवेश कर तांडव मचा सकते है, जिससे जान माल की क्षति हो सकती है. वन विभाग का कहना है कि वनकर्मी हाथियों पर नजर रख रहे हैं. जल्द ही उन्हें इलाके से खदेड़ा जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola