दीघा : होटल में प्रेमी की संदिग्ध स्थिति में मौत, प्रेमिका हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

बीरभूम के मयूरेश्वर थाना क्षेत्र के मंडलपुर इलाके से एक प्रेमी युगल दीघा घूमने आया था.

विज्ञापन

हल्दिया. बीरभूम के मयूरेश्वर थाना क्षेत्र के मंडलपुर इलाके से एक प्रेमी युगल दीघा घूमने आया था. इस दौरान प्रेमी की अस्वाभाविक मौत हो गयी. घटना शनिवार की है. मृतक की शिनाख्त अरविंद कोनाई के रूप में हुई है. जांच के बाबत पुलिस ने मृतक की प्रेमिका को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार, बीरभूम निवासी अरविंद गत शुक्रवार को अपनी प्रेमिका के साथ दीघा आया था. यहां दोनों एक होटल में ठहरे थे. बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई थी. इसी बीच युवती होटल से बाहर चली गयी. वापस लौटने पर देखा कि अरविंद फंदे से लटका पड़ा है. उसने तुरंत होटल के कर्मचारियों को बुलाया. घटना की सूचना दीघा मोहना थाने में दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और अरविंद को दीघा स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. साथ ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola